Lok Sabha Elections- झारखंड में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, विधायकों के साथ सांसदों का भी होगा इम्तिहान

नीरज अंबष्ठ, रांची। झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायने में अलग है। यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें नौ सांसद, एक राज्यसभा सदस्य और नौ विधायक शामिल

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

नीरज अंबष्ठ, रांची। झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायने में अलग है। यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें नौ सांसद, एक राज्यसभा सदस्य और नौ विधायक शामिल हैं। नौ सांसदों में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी सम्मिलित हैं।

loksabha election banner

मौजूदा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से चौथी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से विजय हांसदा के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है।

नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने चुनावी मैदान में उतारा

इसी तरह कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और सिंहभूम से गीता कोड़ा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में हैं। राज्यसभा सदस्य समीर उरांव इस बार लोहरदगा से लोकसभा पहुंचने की दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, राज्य के नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा है।

इनमें हजारीबाग सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल, गोड्डा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद में भाजपा के ढुल्लू महतो, सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी, गिरिडीह में झामुमो के मथुरा महतो, कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह और दुमका में भाजपा की सीता सोरेन तथा झामुमो के नलिन सोरेन शामिल हैं।

लोबिन हेंब्रम का राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

इनके अलावा झामुमो के एक अन्य विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। झामुमो के विधायक चमरा लिंडा के भी लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ने की सुगुबुगाहट है।

अगर ये दोनों विधायक चुनाव लड़े तो यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अभी रांची व जमशेदपुर में आइएनडीआइए ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इन सीटों पर भी किसी विधायक को मौका मिलता है तब चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को बड़ा झटका, कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने देर रात फैसला किया। दिल्ली पुलिस ने विभव

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now